Remo D’ Souza की फिल्म में Sooraj Pancholi और Ajay Devgan बनेंगे भाई
बॉलीवुड निर्देशक रेमो डिसूजा सिंघम स्टार अजय देवगन और नवोदित अभिनेता सूरज पंचोली को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। गौरतलब है कि सूरज पंचोली ने पिछले वर्ष प्रदर्शित फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन फिल्म हीरो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन करेंगे। आप को बता दें कि फिल्म में सूरज पंचोली और अजय देवगन भाई बने हैं। अजय देवगन की शिवाय और रेमो डिसूजा की ‘अ फ्लाइंग जट्ट’ के पैक अप होते ही इस फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा। इस फिल्म में डांस और स्टंट दोनों देखने को मिलेगा। रेमो डीसूजा इससे पहले ‘एबीसीडी’ और ‘एबीसीडी-2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर राज कर चुके हैं।

















