बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘शिवाय’ का प्रमोशन कर रहे है। अभी हाल ही में अजय अपनी पत्नी काजोल के साथ फिल्म का प्रमोशन करने ‘अमेरिका’ में पहुंचे। इस दौरान दोनों को यहाँ मशहूर भारतीय खिलाड़ी सतनाम सिंह भमारा से मुलाक़ात करने का मौंका मिला।
पिछले साल एक प्रतिष्ठित प्रोफेशनल लीग नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) में पहले भारतीय के रूप में शामिल होकर सतनाम ने इतिहास रच दिया था।
अजय ने अपने फेसबुक पेज पर शुक्रवार को काजोल और सतनाम के साथ ली गयी अपनी तस्वीर को सांझा करते हुए लिखा, अचानक मुझे लगा कि मेरे और काजोल के बीच कोई दीवार खड़ी हो गयी है। खैर, यह मजाक था सतनाम सिंह आप हमे गर्व महसूस कराते है।
अजय और काजोल ने इस दौरान सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के कार्यालय का भी दौरा किया। काजोल ने अपना आधिकारिक फेसबुक पेज भी शुरू कर दिया।

























