बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने आज तक जो नहीं किया वह अपनी आगामी फिल्म ‘शिवाय’ में कर दिया है। अजय देवगन इस फिल्म में पहली बार ऑन स्क्रिन किस करते दिखेंगे। जी हां सही सुना आपने।
इस फिल्म में अजय देवगन और एरिका कार के बीच 3 मिनट लंबा किसिंग सीन होगा। एरिका पोलैंड से हैं और इस फिल्म से वो बॉलीवुड में अपना डेब्य कर रही हैं। इस सीन की झलक जल्द ही रिलीज होने वाले इस फिल्म के सांग ‘दरख्वास्त’ में दिखाई देगी।
इस फिल्म का ऑडियो टीजर रिलीज हो गया है। सुनिधि चौहान और अरिजीत सिंह की आवाज में ये गाना 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे रिलीज किया जाएगा।




























