अजय देवगन का फिल्म ‘दृश्यम’ में हुआ फर्स्ट लुक लीक

by shubhamMay 28, 2015

अजय देवगन की खुद की प्रोड्यूस की गयी और अभिनीत की गयी आने वाली फिल्म ‘दृश्यम’ में उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है।  अजय देवगन की यह फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होने वाली है और इसमें वह नए अवतार में नजर आएंगे। यह एक मलयालम फिल्म की रीमेक है। ओरिजनल फिल्म के हीरो साउथ स्टार मोहनलाल हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और श्रिया शरण नजर आएंगी। अजय देवगन ने इसमें एक मध्यमवर्गी परिवार से ताल्लुक रखने वाले शख्स की भूमिका निभाई है।

अजय देवगन ने अभी हाल ही में अपने जन्मदिन के मोके पर अपनी आने वाली साउथ की फिल्म ‘दृश्यम’ की हिंदी रीमेक फिल्म का पहला पोस्टर लॉन्च किया। आपको बता दे की अजय देवगन की आगामी फिल्म का नाम ‘दृश्यम’ है जोकि साउथ की फिल्म दृश्यम का हिंदी रीमेक है। अजय इस फिल्म में मुख्य किरदार में नज़र आएंगे।

ये फिल्म निशिकांत कामत के निर्देशन में बन रही है और इस फिल्म में अजय के साथ अभिनेत्री तब्बू भी मुख्य किरदार निभाएंगी। अभी कुछ फिन पहले इस फिल्म की रिलीज़ डेट सामने आयी थी ये फिल्म इस साल 31 जुलाई को रिलीज़ होगी।

ajay devgan first look in drishyam

Leave a Response