बॉलीवुड स्टार अजय देवगन के पिता वीरू देवगन कुछ दिनों से बीमार चल रहे है। लेकिन गुरुवार शाम उनकी तबियत और भी खराब हो गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। उन्हें फिलहाल आईसीयू में रखा गया है।
खबर है कि अजय देवगन के पिता वीरू देवगन को निमोनिया हो गया था। घर में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी तबियत और भी गड़बड़ा गई। जिसके चलते उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
बता दें कि जिस समय अजय को पिता के हॉस्पिटल में भर्ती होने की बात का पता लगा तब अजय अपनी आगमी फिल्म “शिवाय” की मसूरी में शूटिंग कर रहे थे।




























