अवार्ड फंक्शन में Salman और Aishwarya का हुआ आमना-सामना

0
101

अभी हाल ही में मुंबई में स्टारडस्ट अवार्ड फंक्शन का आयोजन हुआ इसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों पहुंची। जिनमे सुपरस्टार शाहरूख खान, सलमान खान, काजोल, अमिताभ बच्चन सहित कई बड़ी हस्तियां भी शामिल थी।

सलमान खान इस समारोह में रेड कार्पेट पर नजर आए। सलमान ने मीडिया से बात भी की। इसके करीब आधे घंटे बाद ऐश्वर्या राय बच्चन इस समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची।

बता दें कि ऐसा बहुत ही कम होता है जब ये दोनों स्टार्स एक साथ किसी इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंचे।समारोह से सलमान खान जल्दी निकल गए वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन समारोह खत्म होने के बाद निकलीं। अवार्ड शो में ऐश्वर्या राय को पॉवर पैक्ड परफॉरमेंस ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया। गौरतलब है कि इस साल ऐश्वर्या राय की फिल्म जज्बा रिलीज हुई थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

stardust award 2

stardust award

LEAVE A REPLY