ऐश्वर्या ने रणबीर कपूर के साथ किस करने से किया मना
आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी अभिनीत आगामी फिल्म “ऐ दिल है मुश्किल” की शूटिंग कर रहे है। फिल्म मशहूर फिल्म डायरेक्टर करन जौहर के निर्देशन में बन रही है।
दरअसल आपको बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या के बीच एक किस सीन करना था। लेकिन ऐश्वर्या ने इस सीन के लिए खुद को सहज नहीं समझा और किस सीन के लिए फिल्म के डायरेक्टर करन जौहर से मना कर दिया।
अब यह किस सीन फिल्म में नहीं होगा। बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में है। फिल्म में तीनो के बीच लव ट्रायंगल है। खबर है कि फिल्म से किस सीन इसलिए हटाया गया क्यूंकि ऐश्वर्या इस सीन को करने में सहज नहीं थी।
जब ऐश्वर्या ने करन को अपनी परेशानी बताई तो करन ने फिल्म की स्क्रिप्ट से ये किस सीन हटा दिया। बता दें कि फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
















