बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत धनुष की अगली फिल्म ‘Mariyappan’ कस फर्स्ट पोस्टर शेयर किया हैं।
बता दें कि फिल्ममेकर ऐश्वर्या रजनीकांत धनुष उनकी अगली निर्देशित फिल्म के साथ तैयार हैं। शाहरुख खान ने ट्विटर पर ऐश्वर्या रजनीकांत धनुष की अगली निर्देशित फिल्म का पहला लुक शेयर किया। इस पोस्टर में एक एथलीट अपने हाथ में एक पदक लिये हुये खड़ा नजर आ रहा है।
शाहरुख ने पोस्टर जारी करते हुए लिखा, ‘मरियप्पन थंगावेलु के जीवन पर बनी फिल्म का पहला लुक यहां पेश किया जा रहा है। ऐश्वर्या धनुष को शुभकामनाएं।’ इसके जवाब में ऐश्वर्या ने लिखा, ‘आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, आपको और आपके परिवार को नव वर्ष की शुभकामनाएं।’
आपको बता दें इस फिल्म का नाम ‘मरियप्पन’ है। तमिल भाषा में बनी यह फिल्म भारतीय पैरालम्पिक हाई जम्पर मरियप्पम थंगावेलु के वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है।
मरियप्पम ने वर्ष 2016 में रियो डी जनेरियो में आयोजित हुये पैरालम्पिक खेल में भारत का प्रतिनिधत्व किया था और स्वर्ण पदक जीता था।
Here’s presenting the first look of the biopic on #MariyappanThangavelu, our very own national hero, all the best @ash_r_dhanush pic.twitter.com/oD1avhkC4K
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 31, 2016



























