इस विज्ञापन को करने से ऐश्वर्या राय फंसी एक बड़ी मुसीबत में

ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन अभी हाल में किये गए एक विज्ञापन के लिए एक बड़ी मुसीबत में फस गयी है। कल्याण जूलर्स की ब्रैंड ऐंबैसडर ऐश्वर्या राय बच्चन इससे जुड़े एक विज्ञापन के कारण कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं की वजह से एक बड़ी मुसीबत में फस गयी है।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस विज्ञापन पर एक कड़ी प्रतिक्रिया दिखाई और इस रेसिस्ट करार दिया है। दरअसल 17 अप्रैल को अखबार में छपी इस जूलरी ऐड में ऐश्वर्या गुलाबी रंग के लहंगे में गहनों से सजी-धजी बैठी हैं और उनके पीछे एक बच्चा छतरी लेकर खड़ा है।

इसी विज्ञापन को लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन बड़ी मुसीबत में आ गयी है। इस विज्ञापन के संबंध में विरोध जताने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओ ने ऐश्वर्या को एक खुला पत्र भी लिखा गया, जिसमें इस विज्ञापन को नस्लभेदी करार दिया गया है। आपत्ति जताने वाले इन कार्यकर्ताओं में महिला और बच्चों के अधिकार के लिए लड़ने वाले कई लोग शामिल हैं।

और खबर है कि ऐश्वर्या ने कार्यकर्ताओं की इस प्रतिक्रिया पर जवाब देते हुए विज्ञापन के इस नजरिए की ओर ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद दिया गया है, लेकिन साथ में यह भी कहा गया है कि अखबार में दिखे इस फाइनल तस्वीर से ऐश्वर्या नहीं जुड़ी हैं।

इसके साथ ही इस विज्ञापन की वास्तविक तस्वीर भी उन्हें भेज दी गई, जिसे ऐश्वर्या ने शूट करवाया था। ऐश्वर्या की ओर से दिए जवाब में यह भी कहा गया है कि विज्ञापन का फाइनल रूप ब्रैंड की क्रिएटिव टीम तय करती है।

aishwarya rai

aiswarya 2

aishwarya rai