ऐश्वर्या राय ने ठुकरा दिया ‘नच-बलिए 7’ का ऑफर
टेलीविजन का प्रसिद्ध डांस रियलिटी शो नच-बलिए का सातवां सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इस शो की हमेशा से जज शिल्पा शेट्टी रही है और उन्होंने बड़ी ही सफलता से इससे पहले के सीजन जज किए है।
लेकिन खबर है की इस साल चैनल वाले चाहते थे कि कोई और बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्री भी उनके साथ हो तो बी टाउन में सबसे पहले नाम ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम सामने आया लेकिन उन्होंने शो को जज करने के लिए मना कर दिया।
शिल्पा शेट्टी फेमस रिऐलिटी शो ‘नच बलिए’ को सफलतापूर्वक जज करती आई हैं, लेकिन इस साल चैनल वालों ने अपना इरादा पहले ही बदल लिया है था और वह नए सीजन के लिए किसी बड़े स्टार को अपने साथ जोड़ना चाहते थे।
ऐश्वर्या का कहना था कि वो पहले से ही उनकी आने वाली फिल्म जज़्बा की शूटिंग में व्यस्त है और भी उनके आगामी दो-तीन प्रोजेक्ट्स है। इसके अलावा, उनकी बेटी अराध्या अभी काफी छोटी हैं। उसके लिए टाइम निकालना बेहद जरूरी है।
यही वजह थी कि ऐश्वर्या ने इस शो को जज करने के लिया मना कर दिया। खबर यह भी है कि इस शो को जज करने की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी सामने आ रहा है अब देखना ये होगा की कौन सी अभिनेत्री इस शो की जज का हिस्सा बनती है।

















