“The Kapil Sharma Show” में पहुंची Aishwarya Rai Bachchan
बॉलीवुड एक्ट्रैस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरबजीत’ को प्रमोट करने अपनी टीम के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ पर पहुंचीं। शो में एंट्री करते ही कपिल ने उन्हें झप्पी दे दी। कपिल की इस हरकत पर ऐश्वर्या के एक्सप्रेशन्स देखने लायक थे।बता दें कि ऐश्वर्या शो में डिजाइनर रोहित बल के ऑफ-व्हाइट गोल्डन सलवार सूट में नजर आई। वह इसमें बेहद खूबसूरत लग रही है।
एेश्वर्या के साथ-साथ इस शो में रणदीप हुड्डा, डायरैक्टर ओमंग कुमार और जैकी भगनानी भी सेट पर दिखाई दिए। आपको बता दें कि फिल्म सरबजीत ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी है। ‘सरबजीत’ 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।































