सुजॉय घोष की अपकमिंग फिल्म ‘The Devotion Of Suspect X’ में ऐश्वर्या राय निभा सकती है किरदार
सुजॉय घोष की आगमी फिल्म ‘दा डिवोशन ऑफ़ सस्पेक्ट एक्स’ के लिए अभिनेता सैफ अली खान को कास्ट किया गया था लेकिन वो इस फिल्म प्रोजेक्ट से बहार हो गए थे और फिर बाद में कंगना रनौत के द्वारा भी इस फिल्म को छोड़ने के बाद सुजॉय अपनी इस फिल्म में ऐश्वर्या राय को कास्ट करने की सोच रहे है। और उन्होंने इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या को अप्रोच किया है।
खबर है कि सैफ इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने का काफी समय से इंतजार कर रहे थे लेकिन काफी समय तक शूटिंग शुरू न होने की वजह से उन्होंने फिल्म को छोड़ दिया। और वैसे भी फ़िलहाल सैफ अली खान अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में बिजी है।
इस समय सैफ अली खान के पास तीन फिल्में हैं, जिनमें शाहिद कपूर और कंगना रनोट स्टारर विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘रंगून’, समीर शर्मा की ‘जुगलबंदी’ और विक्रमादित्य मोटवानी की एक अपकमिग मूवी शामिल हैं।
















