गौरतलब है कि सलमान खान अक्सर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के सवाल पर गोलमोल जवाब देते है और अक्सर बात टालने की कोशिश करते है। लेकिन इस बार सलमान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय बच्चन के मीडिया द्वारा किये गए सवाल पर सलमान खान बोले है।
जब उनकी पूर्व प्रेमिका ऐश्वर्या राय बच्चन के लोकप्रिय रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ में आने के बारे में सवाल किया गया तो वह कहे बिना नहीं रह सके , ‘‘जज्बाती सवाल… कर दिया.’’
इसके बारे में पूछे जाने पर सलमान ने कहा, ‘‘पीआर वालों द्वारा माइक हटाने से पूर्व यह अंतिम सवाल होना चाहिए था। इस सवाल के लिए तालियां . जज्बाती सवाल.. कर दिया।’’
दरअसल आपको बता दें कि खबर है कि ऐश्वर्या अपनी आगामी फिल्म “जज्बा” के प्रमोशन के लिए “बिग बॉस 9” में आ सकती है। अगर वाकई ऐसा होता है तो ये एक बहुत ही रोमांचक दृश्य होगा जब सलमान और ऐश्वर्या एक साथ नजर आएंगे। और इसका सलमान के फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहेगा।

























