Aishwarya Rai का फिल्म ‘Jazbaa’ में फर्स्ट लुक आया सामने
इन दिनों अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘जज़्बा’ की शूटिंग में व्यस्त है। अभी हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका फिल्म में फर्स्ट लुक सामने आया है। जिसमे वे एक वकील के रूप में नजर आ रही है।
सामने आई इस तस्वीर से साफ पता चल रहा है कि ऐश्वर्या फिल्म में एक वकील की भूमिका में होंगी। आपको बता दें कि फिल्म में ऐश्वर्या के साथ मशहूर अभिनेता इरफान खान मुख्य किरदार निभा रहे है। शबाना आजमी भी फिल्म में नजर आएंगी। ये फिल्म साउथ कोरियाई फिल्म “Seven Days” की रीमेक है।
इस फिल्म का आधिकारिक पोस्टर पिछले दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में रिलीज किया गया था। इस फिल्म के साथ ऐश्वर्या एक लम्बे समय के बाद फिल्मी परदे पर वापसी कर रही है जिसे लेकर ऐश्वर्या के चाहने वाले उनकी इस फिल्म के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
फिल्म इसी वर्ष 09 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
















