Aishwarya Rai हुई ‘ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित
अभी हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को ‘ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार ऐश्वर्या ने अपनी बेटी अराध्या को सौंप दिया।
ऐश्वर्य ने कहा है कि ‘‘मुझे एक फिल्मी अभिनेत्री और कैरियर वाली महिला के तौर पर चुने जाने पर खुशी है। इस में समारोह ऐश्वर्य के अलावा टैनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को भी सम्मानित किया गया। इसमें विभिन्न श्रेणियों में 17 लोगों को सम्मानित किया गया।
फिलहाल आपको बता दें कि ऐश्वर्या जल्द ही फिल्म “सरबजीत” में नजर आने वाली है। फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो जायेगी। फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ रिचा चड्ढा और अभिनेता रणदीप हुड्डा भी है।

















