एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिख सकते है Aishwarya, Abhishek

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के रियल लाइफ में हस्बैंड वाइफ कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर से फिल्मी परदे पर एक साथ किरदार निभाते नजर आ सकते है।

अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या के साथ कुछ ना कहो, ढाई अक्षर प्रेम के, गुरू, धूम-2 और रावन जैसी फिल्मों में काम किया है। और एक बार फिर से वह सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आ सकते है।

खबर है कि अभिषेक बच्चन ने अभी हाल ही में बंटी वालिया की नयी फिल्म साइन की है और फिल्म निर्देशक सोहम शाह के निदेशन में बनेंगी। खबर है की बंटी को सोहम शाह के फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई है और अभिषेक को भी फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई है और फिल्म के लिए उन्होंने हाँ कह दी है।

बंटी वालिया फिल्म में अभिनेत्री कास्ट के लिए ऐश्वर्या राय को साइन करना चाहते है लेकिन अभी इस बात की कोई पुष्टि नही हुई है। अगर ऐसा होता है तो एक बार फिर से ये रियल लाइफ के हस्बैंड वाइफ की जोड़ी फिल्मी परदे पर रोमांस करती हुई दर्शको को नजर आएगी।

abhishek with aishwarya