मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि हाल ही में उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मुम्बई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया हैं।
उनको आईसीयू में भर्ती किया गया हैं। बता दें कि ऐश्वर्या के पिता की तबीयत जनवरी 2017 से खराब चल रही है और अब अचानक से ज्यादा हालत नाजुक होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा हैं।
इन दिनों ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ हॉस्पिटल में देखि जा रही हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन भी वहां पहुँचे थे। हॉस्पिटल के बाहर की कुछ तस्वीरें भी सामने आयी हैं।
























