शाहरुख-काजोल के साथ अजय देवगन भी बनेंगे ‘दिलवाले’
बॉलीवुड की सुपरहिट रोमांटिक जोड़ी शाहरुख खान और काजोल एक बार फिर से एक लम्बे अरसे के बाद एक बार फिर से साथ में फिल्म में काम करने जा रही है।
वे रोहित शेट्टी की अगली फिल्म ‘दिलवाले’ में लंबे समय बाद शाहरुख और काजोल नज़र आएंगे। लेकिन इस फिल्म को लेकर अब एक नयी खबर आ रही है की फिल्म में अजय देवगन भी होंगे।
शाहरुख और अजय देवगन पहली बार फिल्मी पर्दे पर साथ नज़र आएंगे। फिल्म जगत में इन दोनों सितारों के बीच अनबन की खबरें छाई रहीं हैं। शाहरुख और अजय में कोई ज्यादा दुश्मनी नही है तो इन दोनों के बीच कोई खास दोस्ती भी नही है।
आपको बता दें कि अब तक रोहित ने जितनी फिल्में भी बनाई हैं उनमें से सिर्फ ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ को छोड़कर सारी फिल्में अजय के साथ ही बनाई है।
जो की बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी और बहुत अच्छी कमाई भी की थी। अजय देवगन इस फिल्म में एक छोटा सा रोल निभाएंगे। जब रोहित शेट्टी ने इस रोले के लिए अजय को चुना तो अजय रोहित से मना नही कर सके और उन्होंने हाँ कह दी।
इस फिल्म में शाहरुख, काजोल और अजय देवगन के अलावा वरुण धवन और अभिनेत्री कृति सेनन भी फिल्म में नजर आएंगे। गौरी खान और रोहित शेट्टी इस फिल्म के निर्माता है।
अंदाजा लगाया जा रहा है की ये फिल्म इस वर्ष 2015 के अंत दिसंबर माह में 25 तारीख को सिनेमाघरों में रीलीज़ होगी।

















