एक बार फिर से प्रभुदेवा करेंगे शाहिद कपूर के साथ फिल्म, एकता कपूर होंगी प्रोडूसर
by shubhamMay 30, 2015
आर. राजकुमार फिल्म की सफलता के बाद एक बार फिर से प्रभुदेवा एक फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे है और इस फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य किरदार के लिए साइन किये गए है। जीहाँ ये आगामी प्रोजेक्ट फाइनल हो चुका है।
एक बार फिर से शाहिद कपूर प्रभुदेवा के साथ फिल्म करने जा रहे है और इस बार फिल्म को जानी मानी प्रोडूसर एकता कपूर फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी। ये एक म्यूजिकल एंड एक्शन फिल्म होगी। फिल्म का नाम अभी फाइनल नही हुआ है। ये फिल्म शाहिद कपूर के लिए एकता कपूर के साथ उनके फ़िल्मी करियर की पहली फिल्म होगी।
फ़िलहाल प्रभुदेवा आने वाली फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ के डायरेक्शन में बिजी है इसमें अक्षय कुमार भूमिका निभा रहे है। इस फिल्म के बाद ही वह शाहिद कपूर के साथ इस नयी फिल्म की शूटिंग करेंगे।
Posted In
Tags
You might also like
MORE
Comments









Leave a Response