‘ब्रदर्स’ फिल्म की रिलीज के बाद होगी ‘शुद्धि’ की शूटिंग शुरू
खबर है कि अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘ब्रदर्स’ की रिलीज़ के बाद सलमान की फिल्म ‘शुद्धि’ की शूटिंग शुरू होगी। निर्माता करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म ‘शुद्धि’ की शूटिंग अगस्त में करण मल्होत्रा की फिल्म ‘बदर्स’ के प्रदर्शन के बाद शुरू होगी।
आपको बता दें कि ‘ब्रदर्स’ फिल्म करन मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही है और इस फिल्म को करन जौहर प्रोडूस कर रहे है। और इस फिल्म में अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जैकलीन स्टार कास्ट है।
करन ने सोमवार को यहां फिल्मफेयर के ‘ग्लैमर एंड स्टाइल’ अंक के आवरण पृष्ठ के अनावरण के मौके पर बताया, शुद्धि की शूटिंग जल्द शुरू होगी।
‘शुद्धि’ में सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म के बाकी किरदारों का चुनाव अभी बाकी है।















