बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर द्वारा निर्देशित अपकमिंग फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के टीजर और दो गानें रिलीज करने के बाद अब फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट बता दी गई है।
टीजर और दोनों गानें ‘बुल्लेया’ और टाइटल ट्रेक सुपरहिट रहे। ट्रेलर 23 सितंबर को रिलीज किया जाएगा, इसकी जानकारी करण जौहर ने इंस्टाग्राम के जरिए दी है।
फिल्म के टीजर और गानों में ऐश्वर्या के लुक और रणबीर संग उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री ने सभी को आकर्षित किया। गहरी दोस्ती और एक तरफा प्यार की कहानी पर आधारित इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन और फवाद खान अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म इसी साल 28 अक्टूबर को रिलीज होगी।
Watch the official Teaser of ‘Ae Dil Hai Mushkil’ –



























