इस दिवाली पर नहीं रिलीज होगी ‘Ae Dil Hai Mushkil’

0
116

इस दिवाली पर दो बड़ी फिल्में रिलीज होनी है जिनमे से एक अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ और दूसरी फिल्म करन जौहर की है ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा टकराव देखने को मिलेगा जिसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ेगा।

लेकिन अब आपको बता दें कि सुनने में आ रहा है कि रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा  और फवाद खान की अभिनीत फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ सिनेमाघरो में रिलीज नहीं होगी।

जिसके पीछे की वजह फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान का विरोध है। हालांकि फिल्म में उनका रोल बहुत बड़ा नहीं है पर उनके फिल्म में होने के कारण फिल्म का विरोध बढ़ता चला जा रहा हैं।

अब चर्चा है कि फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाया जायेगा। क्योंकि अभी पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध हो रहा है जिससे फिल्म के कलेक्शन पर बुरा असर पड़ सकता है।

बाद में लोगो का गुस्सा भी शांत हो जायेगा और अजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शिवाय’ से भी टकराव नहीं होगा। फिलहाल आपको बता दें कि फिल्म की रिलीज आगे बढ़ेगी या नहीँ, फिलहाल इस बात की कोई आधारिक पुष्टि नहीं हुई हैं।

ae dil hai mushkil poster 2

LEAVE A REPLY