दीवाली पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ विवादों में फसी होने के साथ साथ ही फिल्म का प्रमोशन भी चल रहा है। हाल ही में फिल्म के लीड स्टार्स रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे। यहां इन सितारों ने जमकर मस्ती की थी।
आपको बता दें कि फिल्म दीवाली के दो दिन पहले धनतेरस वाले दिन 28 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के फिल्म में होने की वजह से एमएनएस सहित कई दल ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का विरोध कर रहे हैं।
इसी दिन अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शिवाय’ भी रिलीज हो रही हैं।





























