Kangana के एक्स-बॉयफ्रेंड Adhyayan ने किये चौंका देने वाले खुलासे
कंगना-ऋतिक के बीच चल रही लड़ाई में अब कंगना के एक्स ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन ने कई बेहद चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। शेखर सुमन के बेटे अध्ययन ने दावा किया है, ”कंगना मुझे थप्पड़ मारती थी। पीटती थी। जलील करती थी। गंदी गालियां देती थी। और काला जादू करती थी।”
बता दें कि ‘राज-2’ में अध्ययन कंगना के साथ काम कर चुके हैं। दोनों का अफेयर चला। लेकिन एक साल में ब्रेकअप हुआ। इसके बाद वे देश के बाहर चले गए। अध्ययन कुछ दिन पहले ही लौटे हैं।
अध्ययन ने कहा, ”मैं ऋतिक के साथ हूं। उनके साथ जो हो रहा है, उसे अच्छी तरह समझता हूं। इस दर्द से मैं भी गुजरा हूं। उन्हें इमोशनली टॉर्चर किया जा रहा है। लोगों को सच पता चलना चाहिए।”
अध्ययन ने दावा किया है कि कंगना काल जादू करती थी। उन्होंने कहा-” कंगना मुझे एक ज्योतिष पल्लवी के पास ले गईं। उसने कहा मेरा वक्त अच्छा नहीं है, पूजा करनी होगी।”- ”मुझे भरोसा न था, पर कंगना ने जोर दिया। एक रात उसने मुझे घर बुलाया, पूजा के लिए। 12 बजे पूजा शुरू हुई।”- ”कंगना के अपार्टमेंट में एक गेस्ट रूम था, जिसे पूरा काले कपड़ों से ढका गया था। भगवान की मूर्तियां रखी थीं। डरावना-सा था।
उसने मुझे कुछ मंत्र पढ़ने को कहे और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। मैं डर गया।- ”मैंने कुछ नहीं किया। थोड़ी देर बाद बाहर आकर मैंने झूठ बोला कि मैंने मंत्र पढ़े। एक दिन पल्लवी ने बोला रात 12 बजे शमशान घाट जाओ और कुछ चीजें फेंक आओ। मैं कांप गया और नहीं गया।”- अध्ययन ने कहा-” मैं एक महानगर में पला लड़का था जो लंदन, न्यूयॉर्क से पढ़कर आया था। मैं ज्योतिषी, काले जादू से हमेशा दूर रहा।”

















