एक्ट्रेस सना अमीन शेख ने की एजाज शेख से शादी
एक्ट्रैस सना अमीन शेख अपने मंगेतर एज़ाज शेख के साथ शादी के बंधन बंध गई है। आपको बता दें कि एजाज़ और सना पिछले तीन साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में में थे। पिछले वर्ष सितम्बर में दोनों ने सगाई की थी।
बता दें कि पहले ऐसी खबरे थी कि सना और एजाज 14 फरवरी यानी कि वैलेंटाइन डे पर शादी करेंगे। लेकिन अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके है। सना जल्दी ही कलर्स टीवी के नए शो ‘कृष्णदासी’ में नज़र आएंगी।
















