ऐश्वर्या राय की फिल्म “जज्बा” में अभिषेक बच्चन करेंगे कैमियो रोल

एक लम्बे समय के बाद बॉलीवुड में सुंदरता की क्वीन के नाम से जानी जाने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी आहमी फिल्म ‘जज़्बा’ से फिल्मो में वापसी कर रही है।

उनकी फिल्म की शूटिंग चल रही है। खबर यह है कि ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन भी इस फिल्म में एक कैमियो रोल निभाएंगे। उनका फिल्म में एक छोटा सा रोल होगा।

फिल्म के निर्देशक ने जानकारी दी है कि अभिषेक बच्चन का इस फिल्म में कैमियो है और उन्होंने अपना हिस्सा शूट भी कर लिया है।संजय गुप्ता ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘टि्वटर’ पर बुधवार को लिखा ‘शूट पर आज जबरदस्त उत्साह है क्योंकि ‘जज्बा’ के लिए अभिषेक बच्चन अपने खास रोल को शूट जो कर रहे हैं।’

इससे पहले ऐश्वर्या और अभिषेक ने ‘गुरु’ फिल्म में एक साथ काम किया था। उसके बाद वे ‘रावण’ में भी गजब की केमेस्ट्री के साथ नजर आए।

संजय गुप्ता अपनी फिल्म को लेकर ‘टि्वटर’ पर लगातार जानकारियां देते रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी यहीं बताई थी। शबाना आजमी, अभिमन्यु सिंह, इरफान खान और अतुल कुलकर्णी की इस फिल्म को 9 अक्टूबर को रिलीज होना है।

फिल्म में ऐश्वर्या राय के अलावा इरफान खान, शबाना आज़मी, अनुपम खेर, अतुल कुलकर्णी और सिद्धांत कपूर भी होंगे। ऐश्वर्या फिल्म में एक वकील का किरदार निभा रही है तो वाही इरफ़ान खान एक निलंबित पुलिस वाले के किरदार में नज़र आएंगे।

jazbaa

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Scroll To Top