Abhishek Bachchan का फिल्म निर्माता Bunty Walia के साथ हुआ झगड़ा
इस समय बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन सुर्ख़ियों में बने हुए है एक तरफ जहाँ उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने फिल्मी करियर के 15 साल पूरे किये है और दूसरी तरफ वह फिल्म निर्माता बंटी वालिया के साथ हुए झगड़े से चर्चाओ में है।
दरअसल हाल ही में हुए एक फुटबॉल मैच के दौरान अभिषेक बच्चन और निर्माता बंटी वालिया के बीच बहस हो गई थी। अभिषेक और रणबीर कपूर चैरिटी के लिए बांद्रा स्थित एक ग्राउंड में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे। दोनों स्टार्स स्पोर्टिंग स्पिरिट दिखाते हुए मैच का लुत्फ उठा रहे थे।
इसी बीच अभिषेक किसी वजह से वहां मौजूद निर्माता बंटी वालिया से भिड़ पड़े। दोनों के बीच बहस होने लगी। ये बहस इस कदर बढ़ गयी कि रणबीर कपूर ने आकर बीच बचाव किया और दोनों को अलग-अलग कर, वापस मैच शुरू करवाया।





















