बता दें कि फिल्मकार राम गोपाल वर्मा सुपरहिट फिल्म ‘सरकार’ का थर्ड पार्ट ‘सरकार 3’ बनाने जा रहे है। लेकिन इस बार फिल्म की कास्ट को स्टोरी में बदलाव किया गया है।
‘सरकार 3’ में सबसे बड़ा बदलाव होगा अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी का नजर ना आना। जिहां ‘सरकार 3’ में अभि-ऐश नजर नहीं आएंगे उनकी जगह नए चेहरो को फिल्म में शामिल किया जाएगा।
अमिताभ इस बार भी फिल्म में नजर आने वाले है। वह एक्शन अवतार में नजर आएंगे। राम गोपाल वर्मा ने खुद फिल्म में अभि-ऐश की न होने की जानकारी दी है।
राम गोपाल वर्मा ने बताया कि फिल्म की पहली झलक 26 अगस्त को जारी की जायेगी। उन्होंने आगे लिखा कि ‘सरकार 3’ पहली दो फिल्मों से ज्यादा रोमांचित होगी।


























