Oh No! अभिजीत ने करन जौहर को कहा ‘मिसेज फवाद’

0
32

भारत में हुए उरी हमले के बाद से पाकिस्तानी कलाकारों के बॉलीवुड में बैन करने को लेकर बहस जारी है। गौरतलब है कि सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अक्सर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चाओ में बने रहते है और इस बार भी उन्होंने कुछ  ऐसा ही किया है।

अभिजीत ने अपने एक ट्वीट के जरिए कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट कर दी है। उन्होंने एक्टर फवाद खान को फिल्म में कास्ट करने की वजह से फिल्ममेकर करन जौहर का मजाक बनाते हुए भद्दा कमेंट पास किया हैं।

गायक अभिजीत भट्टाचार्य बखूबी जानते हैं की लाइमलाइट में कैसे रहना है। उन्हें आजकल गाने भले ही ना निल रहे हो लेकिन अपने बयानों को लेकर चर्चा में कैसे रहना है, वो जानते हैं। हाल ही में अभिजीत ने सलमान खान को पाकिस्तानी कलाकारों का बचाव करने के कारण विश्वासघाती कहा था और एक ट्वीट में पाकिस्तानी कलाकारों को अपनी फिल्मों में लेने वाले करन और महेश भट्ट के विरुद्ध आपत्तिजनक बाते कही थी।

अब अभिजीत ने करन जौहर पर निशाना साधते हुए उनकी सेक्सयूएलिटी पर भद्दा कमेंट किया है। 2 अक्टूबर की आधी रात के बाद अभिजीत ने ट्वीट कर कहा, ‘महबूबा करन जौहर आजकल डिप्रेशन में हैं। पाकिस्तानी प्रेमी फवाद बेचारी मिसेज करन जौहर खान को छोड़ कर चला गया।’

हाल ही में सुनने में आया था कि ‘कॉफी विद करन’ शो के अगले सीजन के पहले शो में फवाद खान आएंगे। करन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। लेकिन बाद में करन ने सफाई देते हुए कहा था कि उनके शो के पहले एपिसोड में फवाद नहीं आ रहे हैं।

करन जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में फवाद खान एक महत्वपूर्ण रोल में हैं। ये फिल्म दिवाली पर रिलीज के लिए तैयार हैं।

करन की टीम ने दिया मनसे को जवाब

करन जौहर की टीम ने पिछले दिनों महाराष्ट्र नवीनिर्माण सेना के 48 घंटे में पाक कलाकारों को भारत छोड़ने के अल्टीमेटम का जवाब दिया हे। कहा है कि फवाद दो महीने पहले ही भारत से चले गए थे।

यह भी कहा है कि फवाद ने पाकिस्तानी मीडिया में बातचीत नहीं की है। चर्चा है की फवाद ने कहा है कि उनके लिए पाक पहले है और बॉलीवुड क्या किसी के बाप का है।

abhijeet

SHARE

LEAVE A REPLY