बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल के पिता और धर्मेन्द्र के छोटे भाई अजित सिंह देओल का कल शाम मुंबई में निधन हो गया। खबर है कि अजित पिछले एक महीने से पेट की बीमारी से जूझ रहे थे।
अजित को मुंबई में जुहू के सनराइजेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन सारे प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया न जा सका। कल शाम 6.20 बजे बेटे अभय देओल, बड़े भाई धर्मेन्द्र और भतीजे सनी देओल उनके निधन के वक्त उनके पास ही थे।



























