ABCD 3 में Hrithik Roshan को कास्ट करेंगे Remo D’Souza
रेमो डिसूज़ा के निर्देशन में बनीं इंडियन डांस आधारित फिल्म ‘ABCD 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खबर है कि एक इवेंट के दौरान फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूज़ा ने इस फिल्म के तीसरे संस्करण यानी कि ‘ABCD3’ फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन को साइन करने की इच्छा व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि वह ABCD 3 में ऋतिक रोशन को कास्ट करेंगे। आपको बता दे कि फिल्म ABCD 2 अगले सप्ताह 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभुदेवा मुख्य किरदार के नजर आएंगे। सिद्धार्थ रॉय कपूर फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है।

















