अभिनेता आर्य बब्बर निभाएंगे रावण का किरदार

बॉलीवुड फिल्म्स अभिनेता आर्य बब्बर अब जल्द ही टेलीविजन पर शुरू होने जा रहे धारावाहिक ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ से अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत करने जा रहे है।

आर्य इस धारावाहिक में रावण का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। उनके के लिए ये किरदार निभाना बहुत ही अलग होगा क्यूंकि इससे पहले उन्होंने कभी भी ऐसे किरदार नही निभाए है।

आर्य बब्बर ने खुद ये कहा है कि ये किरदार निभाना मेरे लिए बहुत ही अनोखा होगा और में इस किरदार को निभाने के लिए बेकरार हु मुझे हमेशा से ऐसा किरदार निभाने का मन था। इसलिए मई बहुत खुश हु कि मैं ये किरदार निभा रहा हुँ।

उन्होंने कहा कि धारावाहिक में रावण के अपने किरदार के प्रति वह पूरी तरह मोहित हैं और इस चरित्र को समझने के लिए उन्होंने काफी पूर्वाभ्यास किया है।

आर्य ने आगे कहा, “मैंने असुर (आनंद नीलकांतन) किताब पढ़ी है, ‘अज्ञात रावण’ नाटक देखा है, जिससे मुझे इस शक्तिशाली, बुद्धिमान और नकारात्मक चरित्र को समझने में मदद मिली है।” ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ का प्रसारण चार मई से सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन पर शुरू होगा। धारावाहिक में अभिनेता निर्भय वाधवा भी छोटी सी भूमिका में दिखाई देंगे।

Aarya Babbar as Hanuman 2

Aarya Babbar as Hanuman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Scroll To Top