राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर ने की अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी
अभिनेता राज बब्बर के बेटे और मशहूर टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन-8’ के एक्स कंटेस्टेंट आर्य बब्बर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जैस्मीन पुरी से शादी कर ली है।
आर्य बब्बर की शादी में करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल भी पहुंचे। करिश्मा तन्ना ने इनकी वेडिंग फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, “My brother aryababbars wedding!!! Congratulations:)” फोटो में आर्य बब्बर, जैस्मीन पुरी, करिश्मा तन्ना के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड उपेन पटेल भी हैं।
आपको बता दें कि आर्य और जैस्मीन का लगभग 2 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। जैस्मीन एक प्रोडक्शन कंपनी में काम करती हैं। लंबी डेटिंग के बाद सोमवार को जोड़ी ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी की है। 21 फरवरी को हल्दी और मेंहदी की रस्मे हुई थी। 22 फरवरी को गुरुद्वारे में आर्य और जैस्मीन ने शादी के सात फेरे लिए।
देखें शादी की तस्वीरें:-






























