बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दंगल’ की रिलीज के साथ तैयार हैं। उनके फैंस भी फिल्म की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब सवाल उठता है फिल्म के प्रमोशन का तो सुनने में आ रहा है कि आमिर इस बार फिल्म ‘दंगल’ के प्रमोशन के लिए छोटे परदे का रुख नहीं करेंगे।
खबर है कि आमिर सलमान खान के मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में भी फिल्म के प्रमोशन के लिए नहीं जायेंगे। जब आमिर से पूछा गया कि क्या वह अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान की मदद लेंगे। तो उन्होंने कहा हाँ बिल्कुल।
आमिर ने कहा सलमान ने मेरी फिल्मो को प्रमोट किया हैं और मैंने भी उनकी फिल्मे प्रमोट की हैं। मैं उन्हें अपनी फिल्म दिखाना चाहता हूँ। अब देखना यह होगा कि क्या सलमान आमिर खान के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग पर जायेंगे और क्या फिल्म को प्रमोट करेंगे।


























