Aamir Khan की पत्नी का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की पत्नी और फिल्म निर्देशिका किरण राव ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स स्थित साइबर सेल में उनके नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट चलाने वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

 किरण ने अपनी शिकायत में  कहा है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके नाम से सोशल साइट फेसबुक पर अकाउंट बनाकर उनके करीबियों से चैट कर रहा है।

बता दें कि आरोपी शख्स ने फेसबुक पर उनकी तस्वीरें भी अपलोड की हैं। उन्हें डर है कि उनके नाम का फायदा उठाकर वह इस तरह की हरकत ना कर दे जिससे प्रशंसकों के बीच उनकी गलत छवि बने। फिलहाल इस मामले की लेकर जांच की जा रही है।

aamir with wife kiran