OMG: Aamir Khan ने पहली बार किया पब्लिकली KISS

0
22

बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता आमिर खान मुंबई में हुए फिल्म फेस्टिवल (मामी) की ओपनिंग सेरेमनी की शाम को सुर्ख़ियों में छा गए हैं। क्योंकि गुरूवार को उनकी आने वाली फिल्म ‘दंगल’ का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था। इस शाम मुंबई में आयोजित हुए फेस्टिवल में उनकी पत्नी किरण राव भी ‘दंगल’ की पूरी टीम के साथ मौजूद रहीं।

इस फिल्म फेस्टिवल के दौरान दंगल के ट्रेलर लांच होने की ख़ुशी में आमिर ने किरण को सबके सामने पब्लिक किस किया और और अपनी ख़ुशी का इज़हार किया। आमिर इस शाम को बेहद खुश थे और उन्होंने अपनी ख़ुशी पत्नी किरण के साथ जाहिर की।

आमिर और किरण के किस करने के दौरान उनकी बेहद तस्वीरें कैमरे में कैद कर ली गई। आमिर खान के अलावा फेस्टिवल में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन, जाया बच्चन, रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, जैसे कई बड़े सितारे मौजूद रहे।

पहलवान महावीर फोगट की असल ज़िंदगी पर आधारित ‘दंगल’ में आमिर खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फातिमा और सना उनकी बेटियों गीता और बबीता फोगट की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को जारी किया गया जिसकी सभी तरफ तारीफ हो रही है। फिल्म दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ होगी। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।

aamir-khan

Watch The Trailer of ‘Dangal’

SHARE

LEAVE A REPLY