गीता फोगट की शादी में ये ‘अनमोल’ तोहफा देंगे Aamir Khan

0
41

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाने वाले आमिर खान महिला पहलवान गीता फोगट की शादी में शामिल होंगे। जब आमिर खान को गीता फोगट की शादी का निमंत्रण मिला तो उन्होंने सारे कार्यक्रम छोड़कर बलाली, हरियाणा में गीता की शादी में सम्मलित होने का फैसला कर लिया। गीता की शादी 20 नवंबर को होगी।

आमिर के साथ उनकी फिल्म ‘दंगल’ की हीरोइनें और डायरेक्टर नीतीश तिवारी भी जाएगें। गीता फोगट की शादी रेसलर पवन कुमार से हो रही है। आमिर ‘दंगल ‘ में गीता के पिता यानि रेसलर महावीर सिंह का किरदार निभा रहे हैं।

 ‘दंगल’ की शूटिंग के दौरान आमिर खान की फोगाट परिवार से बहुत अच्छी दोस्ती हो गयी थी। महावीर सिंह फोगट की बड़ी बेटी गीता फोगट अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग चैंपियन, कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं।

सुनने में आया है कि गीता की शादी में आमिर खान उन्हें एक खास तोहफा देने जा रहे हैं और यह कुछ और नहीं बल्कि एक पिता द्वारा दिया जाने वाला शादी का जोड़ा है।

aamir

SHARE

LEAVE A REPLY