Aamir Khan फंसे विवादों में, केस हुआ दर्ज

बॉलीवुड के परफेक्टनिस्ट खान आमिर खान इन दिनों विवादों में घिर गए है और उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करायी गयी है। दरअसल ये विवाद दिल्ली पुलिस वालो को “ठुल्ला” बोलने पर हुआ है।

दिल्ली पुलिस को ठुल्ला बोलने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल काफी विरोध झेल चुके हैं तो अब बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान भी इसी विवाद में फंस गए है। आमिर खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। आपको बता दें कि फिल्म ‘pk’ में एक सीन के दौरान आमिर खान ने एक पुलिसकर्मी को ‘ठुल्ला’ कहा था।

गौरतलब है कि ये फिल्म रिलीज से पहले भी काफी विवादों में आई थी और अभी तक विवादों में बनी हुई है लेकिन इसके वाबजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और बॉलीवुड फिल्म्स में कमाई के मामले में नंबर वन की पोजीशन पर है।

aamir khan