बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट खान कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में फर्स्ट लुक सामने आया है। इस लुक में आमिर मूँछो में नजर आ रहे है। बता दें कि ये फिल्म Advait Chandan के निर्देशन में बन रही है। ये फिल्म में नवंबर में सिनेमाघरो में रिलीज होगी।
फिलहाल, आमिर अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ की शूटिंग में बिजी है। यह फिल्म हरियाणवी पहलवान महावीर फोगट के इर्द गिर्द घूमती है जो अपनी बेटियों बबिता कुमार और गीता को पहलवानी की बारीकियां सिखाते हैं। फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान असल जिंदगी के जाने माने रेसलर महावीर फोगाट के किरदार को अदा करते नजर आएंगे।
इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट करने जा रहे हैं। आमिर खान के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस साक्षी तंवर उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में आमिर खान, साक्षी तंवर, राजकुमार राव मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म 23 दिसम्बर 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Check Out : The First Look Of Aamir Khan In Film ‘Secret Superstar’ –


























