‘Udta Punjab’ लीक होने पर सेंसर बोर्ड पर भड़क गए Aamir Khan
गौरतलब है कि अभी हाल ही में फिल्म “उड़ता पंजाब” के इंटरनेट पर लीक होने का मामला सामने आया हैं। इस पर बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान ने अपनी नाराजगी भरी प्रतिक्रिया जताई है उन्होंने कहा है कि अगर सेंसर बोर्ड की तरफ से फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ को लीक किया गया है तो यह बेहद ही शर्मनाक बात है।
फिल्म दंगल की शूटिंग के लिए लुधियाना के लैला गांव में पहुंचे आमिर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री पहले ही पायरेसी की समस्या से जूझ रही है और अगर इन खबरों में सच्चाई है कि इसे सेंसर बोर्ड की तरफ से लीक किया गया है तो इससे शर्मनाक बात कुछ भी नहीं हो सकती।
आमिर ने कहा, यह यकीन कर पाना मुश्किल है कि सेंसर बोर्ड की तरफ से यह फिल्म लीक हुई है लेकिन लीक हुए फिल्म में सेंसर बोर्ड का मार्क लगा हुआ है और अगर यह सच है कि फिल्म वहां से लीक हुई है तो फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है।फिल्म के प्रमाणन पर हुए विवाद पर आमिर ने कहा, फिल्मकार और सेंसर बोर्ड दोनों की जिम्मेदारी है कि वे अपना दायित्व ठीक से निभायें।
सेंसर बोर्ड को जहां फिल्मकारों को मिली स्वतंत्रता पर कैंची चलाने से बचना चाहिए वहीं फिल्मकारों का भी यह दायित्व है कि वह अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए जहां तक संभव हो, वहां तक इनका पालन करे।






















