Aamir Khan निभाएंगे Kishore Kumar का किरदार
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “दंगल” की शूटिंग कर रहे है। जिसमे वह एक पहलवान की भूमिका निभा रहे है। फिल्म नितेश तिवारी की निर्देशन में बन रही है।
अब सुनने में आ रहा है कि आमिर खान जल्द ही स्वर्गवासीय दिग्गज गायक, अभिनेता किशोर कुमार का किरदार निभाते नजर आ सकते है। दरअसल बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक अनुराग बसु किशोर कुमार के जीवन पर फिल्म बनाना चाहते है। अनुराग यह फिल्म रणबीर कपूर को लेकर बनाना चाहते थे ।
अनुराग बासु इन दिनों रणबीर कपूर को लेकर फिल्म “जग्गा जासूस” भी बना रहे हैं । इस फिल्म की शूटिंग आधी हो चुकी है । खबर है कि रणबीर कपूर का किशोर कुमार पर बनने वाली फिल्म में रुझान कम है क्योकि रणबीर राजकुमार हिरानी की फिल्म में रूचि ले रहे हैं जो संजय दत्त पर फिल्म बना रहे हैं।
इसलिए अब खबर है कि आमिर इस फिल्म में काम करना चाहते है। बता दें कि अभी फिल्म को लेकर कोई आधारिक घोषणा नहीं हुई है।















