रिलीज नहीं हो पा रही ‘Aa Gaya Hero’, ये है वजह…

0
23

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आ गया हीरो’ से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी के लिए तैयार हैं लेकिन उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पा रही हैं। गौरतलब है कि पहले गोविंदा खुद अपनी फिल्म की रिलीज डेट को लगातार आगे बढ़ रहे थे और अब फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज का इंतजार करना पड़ रहा है और वितरक भी film को लेकर पीछे हट रहे हैं।

खबर है कि गोविंदा उन्हें पैसे देने के लिए भी तैयार है लेकिन फिल्म इतनी पुरानी लग रही है कि वितरक लेने और सिनेमाघरों में लगाने से पीछे हट रहे हैं।

आपको बता दें कि यह फिल्म पहले 24 फरवरी को रिलीज होनी थी फिर इस डेट को आगे बढाकर 3 मार्च कर दिया गया लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट 17 मार्च तय की गयी हैं।

लेकिन इस नयी रिलीज डेट पर भी गोविंदा की फिल्म रिलीज होती नहीं नजर आ रही हैं। क्योंकि उस दिन दो और फिल्मे रिलीज हो रही हैं और वैसे ही वितरक गोविंदा की फिल्म आ गया हीरो को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं कर रहे हैं।

SHARE

LEAVE A REPLY