आगे बढ़ी ‘Aa Gaya Hero’ की रिलीज, अब इस तारीख को होगी रिलीज

0
42

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अपनी आगामी फिल्म ‘आ गया हीरो’ के साथ सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी करने को तैयार है लेकिन उनकी इस फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं हो पा रही हैं।

खबर है कि गोविंदा अपनी इस कमबैक फिल्म के लिए एक सुरक्षित रिलीज डेट तलाश रहे है और यही वजह है कि वह तीन बार फिल्म की रिलीज डेट बदल चुके हैं।

बता दें कि अब एक बार फिर से फिल्म आ गया हीरो की रिलीज डेट आगे बढ़ गयी हैं। पहले ये फिल्म 24 फरवरी को रिलीज होनी थी फिर गोविंदा ने रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 3 मार्च कर दिया और अब खबर है कि ये फिल्म 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

SHARE

LEAVE A REPLY