A. R. Rahman की पहली फिल्म “99 Songs” का पोस्टर रिलीज
ऑस्कर विजेता मशहूर संगीतकार ए आर रहमान ने अपनी फिल्म ’99 सॉन्गस’ का पहला पोस्टर जारी किया है। रहमान की बतौर निर्माता और पटकथा लेखक यह पहली फिल्म है।
पोस्टर में एक जोड़ा पियानों बजाता दिख रहा है। रहमान ने फेसबुक पेज पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है, आपके सहयोग और शुभकामनाओं के साथ मैं अपनी फिल्म का पहला पोस्टर आप के साथ शेयर कर काफी खुश हूं।
अभिनेता आमिर खान ने ट्विटर पर रहमान की फिल्म के पोस्टर की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा, शानदार पोस्टर रहमान शूट शुरू करने के लिए शुभकामनाएं। आपको इसमें सफलता मिले।
गौरतलब है कि आमिर की फिल्म ‘रंगीला’, ‘लगान’, ‘मंगल पांडे :द राइजिंग’ और ‘गजनी’ में रहमान का ही संगीत था। फिल्म 99 सॉन्गस का निर्देशन विश्वेश कष्णमूर्ति ने किया है। यह एक सफल संगीतकार बनने के लिए संघर्ष कर रहे गायक की कहानी है। यह रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

















