ए आर मुरुगदास Hrithik के साथ बनाएंगे फिल्म, Shruti Haasan होंगी फिल्म में हीरोइन

दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर निर्देशक ए आर मुरुगदास इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा को लेकर फिल्म ‘अकीरा’ बना रहे है। ए आर मुरूगदास इससे पूर्व आमिर खान को लेकर गजनी और अक्षय कुमार को लेकरहॉली डे बना चुके है ।

अब खबरे आ रही है कि ए आर मुरुगदास बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे है और इस फिल्म में ऋतिक के साथ एक्ट्रेस श्रुति हसन होंगी।

चर्चा है कि यह एक एक्शन फिल्म होगी और इसकी शूटिंग साल के अंत तक शुरू होगी। फिलहाल ऋतिक इन दिनों आशुतोष गोवारिकर की फिल्म मोहन जोदाड़ो में काम कर रहे है।

hrithik roshan