Salman की आगामी फिल्म की शूटिंग सेट पर दिखा भूत, डरकर भाग क्रू मेंबर
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “सुल्तान” की शूटिंग कर रहे है। अभी हाल ही में उनकी फिल्म के शूटिंग सेट से एक चौंका देने वाली बात सामने आई है।
दरअसल सलमान के एक क्रू मेंबर ने सेट पर भूत देखने की बात कही है जिससे वह बहुत डर और अपने रूम से भाग गया। बता दें कि क्रू मेंबर का कहना है कि जब वह अपने होटल के कमरे में था तो उसने खिड़की में से देखा कि कुछ हवा में तैर रहा है जिसकी कोई आकृति नहीं है।
इसके बाद जब सलमान को इस बात का पता लगा तो सलमान खुद उस क्रू मेंबर के साथ उसके की रूम में ठहरे। बता दें कि फिल्म “सुल्तान” अली अब्बास जफ़र के निर्देशन में बन रही है।
फिल्म में सलमान खान एक बॉक्सर का किरदार निभा रहे है फिल्म 2016 में ईद पर रिलीज होगी।
















