बॉलीवुड अभिनेत्री Vidya Balan एक बार फिर से छेड़छाड़ का शिकार हुई हैं। गौरतलब है कि अभी हाल ही में दमदम एयरपोर्ट पर विद्या बालन के साथ एक शख्स ने बदसलूकी कर दी। दरअसल विद्या इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “बेगम जान” का प्रमोशन कर रही हैं।
और अब उनके साथ सिद्धि विनायक मंदिर एक शख्स ने उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की हैं। विद्या ने खुद इस घटना का खुलासा किया हैं। मंदिर में एक शख्स ने उन्हें बार-बार कंधे पर टच करके परेशान किया। विद्या ने यह खुलासा हाल ही में एक इंटरव्यूं में किया।
विद्या ने बताया कि इंसिडेंट तब हुआ, जब वे मंदिर में प्रेयर कर रही थीं। इंटरव्यूं में विद्या ने बताया, “मैं सिद्धि विनायक मंदिर में प्रार्थना कर रही थी, तभी एक शख्स ने मेरे कंधे पर टच किया। मैंने आंखें खोलीं और उसकी ओर देखा और कहा- हां। उसने मुझसे कहा- ‘मेरी बीवी है, हैलो बोलिए न।’ मैंने कहा कि मैं ज़रा प्रे कर लूं और फिर मैं प्रेयर करने लगी।
उस शख्स ने दोबारा मेरे कंधे को टच किया और बोला- ‘अरे एक बार हैलो तो बोलिए न।’ तब मैंने कहा-‘पहले आप हाथ लगाना बंद कीजिए। कोई आकर आपकी बीवी को ऐसे टच करेगा, आपको अच्छा लगेगा? आपकी बीवी को अच्छा लगेगा?’
आपको बता दें कि विद्या इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बेगम जान’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनकी ये फिल्म 4 अप्रैल को रिलीज होगी। महेश भट्ट और मुकेश भट्ट फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय अवॉर्ड जीत चुके बंगाली निर्देशक श्रीजित मुखर्जी कर रहे हैं।


























