‘Oscars’ में Priyanka Chopra के लुक ने Google पर बनाया रिकॉर्ड
88वें ऑस्कर्स अवार्ड फंक्शन में पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा लेबनान के डिजाइनर जुहैर मुरीद द्वारा डिजाइन किए गए सफेद रंग के स्ट्रैपलेस गाउन पहने नजर आईं। ऐसे में उनकी इस रेड कारपेट लुक की हर जगह चर्चा हो रही है।
इस दौरान प्रियंका के गहनों ने सबका ध्यान खींचा है। इनकी कुल कीमत है 55 करोड़ रुपए। उनकी ईयरिंग और रिंग्स हीरे की बेहद चर्चा में रही हैं।गूगल के अनुसार वह ओलिविया वाइल्ड के बाद सबसे अधिक सर्च होने वाली सेलिब्रिटी बन गई है।
आप को बता दें कि असल में प्रियंका चोपड़ा ने जेनिफर लॉरेंस, चार्लीज़ थेरॉन और Saoirse रोनन को भी गूगल सर्च सेलिब्रिटी में हरा दिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों में बेस्ट रेड कारपेट ड्रेस में ऐनी हैथवे (2013), जेनिफर लॉरेंस (2013), जेनिफर लोपेज (2012), लुपिता (2015) के नाम टॉप सर्च में शामिल है।






















