Amitabh Bachchan और Kangana को मिला National Award
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 63वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया। बता दें कि इस मौके पर महानायक अमिताभ बच्चन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के सम्मान से नवाजा गया।
दिल्ली में विज्ञान भवन में हुए कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन को फिल्म ‘पीकू’ और कंगना रणावत को फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में शानदार अभिनय के लिए पुरस्कार दिया गया। ‘बाहुबली’ बेस्ट फीचर फिल्म और ‘बजरंगी भाईजान’ बेस्ट पॉपुलर फिल्म रही।
जबकि संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ ने बेस्ट डायरेक्टर समेत चार अवार्ड झटके। समारोह में अभिनेता मनोज कुमार को दादा साहेब फाल्के सम्मान से भी नवाजा गया।
आपको बता दें कि अमिताभ के लिए यह चौथा राष्ट्रीय अवार्ड हैं। इससे पहले 1990 में ‘अग्निपथ’, 2005 में ‘ब्लैक’ और 2009 में ‘पा’ के लिए वे राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं।
कंगना ने तीसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया हैं। इससे पहले कंगना ने फिल्म “फैशन” में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस और फिल्म “क्वीन” के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीता था।
बाहुबली’ को इस साल के सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया और निर्देशक एस एस राजामौली तथा निर्माता शोबू यरलागदा एवं प्रसाद देवीनेनी ने स्वर्ण कमल, नकद पुरस्कार और एक प्रमाणपत्र ग्रहण किया। संजय लीला भंसाली ने ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार ग्रहण किया।




















