अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 27 जनवरी से
आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत बांग्लादेश में आगामी 27 जनवरी से होगी। आपको बता दें कि यह टूर्नामेंट 14 फरवरी तक चलेगा। बता दें कि इस वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से मीरपुर में 28 जनवरी को होगा।
ये टूर्नामेंट बांग्लादेश के चार शहरों में स्थित आठ जगहों पर होंगे। कुल 48 मैच खेले जाएंगे और 20 मैचों का लाइव प्रसारण होगा। भारत अंडर-19 विश्व कप के 2000, 2008 और 2012 संस्करण का विजेता रहा है।
बता दें कि इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीम खेलेंगी जिन्हे 4 ग्रुप में बांटा गया है। इस बार भारत को ग्रुप ‘डी’ में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, और नेपाल के साथ रखा गया है। मैच चिटगावं, काक्स बाजार, ढाका और सिलहट में होंगे।

















